News: West Jamshedpur


मिलानी हॉल में ही 21 को होगा प्रसाद वितरण


20 November 2026 | जमशेदपुर

जमशेदपुर। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित रामार्चा पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण कार्यक्रम के स्थान में परिवर्तन किया गया है।

 जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम 21 नवंबर, शनिवार को दोपहर 12:30 बजे से बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में आयोजित होगा।

सरयू राय ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे परिवर्तित स्थान मिलानी हॉल, बिष्टुपुर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Mahaprasad Distribution         #Shri RamarchaPuja         #DevuthaniEkadashi