चाणक्यपुरी छठ घाट का सरयू राय ने किया उद्घाटन
15 November 2026 | जमशेदपुर
रामनगर और श्यामनगर घाटों का भी हुआ सौंदर्यीकरण
-छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सीढ़ियों की मरम्मती, चेंजिंग रूम, रोशनी और आकर्षक सजावट की व्यवस्था
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को मानगो स्थित चाणक्यपुरी छठ घाट के मरम्मती एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से इन कार्यों को कराया गया है।
इसके तहत छठ घाट की सीढ़ियों की मरम्मती, छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण, बैलून से आकर्षक सजावट सहित अन्य आवश्यक कार्य किए गए हैं।
सरयू राय की पहल पर शंकोसाई स्थित रामनगर और श्यामनगर छठ घाटों का भी सौंदर्यीकरण कराया गया है।
इन दोनों घाटों पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी और बैलून से सजावट सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि उनका प्रयास है कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए घाटों पर आवश्यक सुविधाएं विकसित कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उद्घाटन के अवसर पर पप्पू सिंह, विकास साहनी, जीतू सिंह परमार, पिंटू सिंह, नित्यानंद सिन्हा, संतोष भगत, टुनटुन सिंह तथा विशेष प्रमंडल के कनीय अभियंता कन्हैया कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
#Saryu Roy #MLA West Jamshedpur ##Chhath Puja #Chhath Ghat #Chanakyapuri #Mango #Ramnagar #Shyamnagar #Sankosai #Ghat Beautification