सरयू राय ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, तैयारियों में सुधार के निर्देश
11 November 2026 | जमशेदपुर
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को बिष्टुपुर, कदमा और सोनारी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें छठ से पूर्व दुरुस्त कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विधायक ने अपने भ्रमण की शुरुआत बिष्टुपुर स्थित बोधनवाला छठ घाट से की। इसके बाद उन्होंने कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या 3, 4 और 5, रामजनम नगर, सतीघाट तथा ग्रीन पार्क घाट का निरीक्षण किया। फिर सोनारी के दोमुहानी मूर्ति विसर्जन घाट, एलएंडटी घाट सहित अन्य छठ घाटों का जायजा लिया।
बोधनवाला घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान फैली गंदगी देखकर उन्होंने जुस्को के अधिकारियों को छठ से पूर्व घाट की समुचित सफाई कराने का निर्देश दिया। कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या 3 स्थित घाट पर भी गंदगी पाई गई। वहीं, ब्लॉक संख्या 4 स्थित छठ घाट पर नदी की ओर उतरने के लिए बनी सीढ़ियों की मरम्मत और सुधार की आवश्यकता बताई, ताकि श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
दोमुहानी घाट पर बनी सीढ़ियों को भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन की दृष्टि से दुरुस्त कराने पर उन्होंने जोर दिया। साथ ही घाट के आसपास मौजूद बड़े-बड़े पत्थरों को हटवाने का निर्देश दिया।
भ्रमण के दौरान जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार और आकाश डेविड मौजूद थे। श्री राय ने उन्हें सभी चिह्नित समस्याओं का समाधान छठ पर्व से पूर्व सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महापर्व छठ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कठिनाई या परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ललन द्विवेदी, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, सुर रंजन राय, संजय तिवारी, तारक मुखर्जी, भीम सिंह, चुन्नु भूमिज, रवि ठाकुर, मनोज सिंह, सन्नी सिंह, विश्वनाथ दीप, रत्नेश सिंह, सुनील सिंह, दीप सिंह, अजीत कुमार, शेषनाथ पाठक, संजीव सिंह, केपी सिंह, बिनोद सिंह, उषा यादव, आनंद कुमार, सुभाष सिंह, राजू रजक, मनोज सिंह, विश्वजीत दे, संदीप सिंह, अशोक सिंह, पवन सिंह, रंजीत प्रसाद, जीतू भगत, जितेंद्र सिंह, चंदन गुड़िया, लक्ष्मी कर्मकार, राजू कर्मकार, ममता सिंह और दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।
#Saryu Roy #MLA West Jamshedpur #Chhath Puja #Ghat Inspection #JNAC