कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की
15 January 2026 | जमशेदपुर
जमशेदपुर के युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को प्रदेश की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा और जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय से बात की।
एक्स पर सरयू राय ने लिखाः यह मामला अपहरण का तो है ही, एक युवक की ज़िंदगी की सुरक्षा से भी जुड़ा है। इस पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए।
इसके पूर्व यहां जारी एक वीडियो संदेश में श्री राय ने कहा कि एक व्यस्त इलाके से वक का अपहरण होना गंभीर बात है। ऐसी घटना का झारखंड में घटना ठीक नहीं है। आपराधिक मानसिकता के लोग आज भी जमशेदपुर या इसके आस-पास हो सकते हैं। संभव है कि ये आपराधिक मानसिकता के लोग अपने सूत्रों का इस्तेमाल करके अपहरण करते हों ताकि इन्हें फिरौती के रुप में मोटी रकम प्राप्त हो सके।
श्री राय ने डीजीपी और जमशेदपुर के एसएसपी से फोन पर कहा कि जमसेदपुर की जनता, खास कर व्यवसायी वर्ग के लोग इस घटना के बाद से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसलिए जितना जल्दी हो, इस अपहरण का सुराग लगना चाहिए, अपहर्ताओं को गिरफ्तार करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो जमसेदपुर के लोगों को सरकार पर दबाव बनाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा।