News: West Jamshedpur


जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की गलियाँ एवं चौक-चौराहे सोलर एलईडी लाइट से होंगे रोशन : सरयू राय


14 September 2026 | Jamshedpur

 पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की गलियाँ एवं चौक-चौराहे अब सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगे। विधायक सरयू राय की पहल एवं अनुशंसा पर झारखंड रिन्युएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (JREDA) द्वारा दूसरे चरण में 500 सोलर एलईडी लाइट लगाने का कार्य आज से प्रारंभ कर दिया गया है। विधायक सरयू राय ने आज सोनारी के ग्वाला बस्ती स्थित यादव समाज सामुदायिक भवन से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

इसके पूर्व प्रथम चरण में कुल 750 सोलर एलईडी लाइट का अधिष्ठापन किया जा चुका है। इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से आवश्यकता के अनुसार सोलर लाइट का अधिष्ठापन किया जाएगा। सोलर एलईडी लाइट लगाने में प्राथमिकता उन क्षेत्रों को दी जाएगी, जहाँ जुस्को या डीवीसी के माध्यम से लाइट की व्यवस्था नहीं है और अंधेरा रहता है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सरयू राय ने बताया कि सोलर एलईडी लाइट लग जाने से न केवल गैर-कंपनी क्षेत्रों में डीवीसी के पावर कट होने के बाद गलियों एवं चौक-चौराहों में छा जाने वाले अंधेरे की समस्या से नागरिकों को निजात मिलेगी, बल्कि अक्षय ऊर्जा का उपयोग भी बढ़ेगा। साथ ही, डीवीसी से बिजली की खपत में कमी आने से प्रत्येक यूनिट पर होने वाले खर्च के रूप में करोड़ों रुपये की बचत भी होगी।

एलईडी लाइट एवं साफ-सफाई जैसी आवश्यकताओं से संबंधित शिकायत अथवा सूचना के लिए विधायक श्री सरयू राय के कार्यालय द्वारा संचालित फोन नंबर 8877537777 पर फोन अथवा व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचित किया जा सकता है।

इस मौके पर मुख्य रूप से मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, चुन्नू भूमिज, रवि ठाकुर, बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, जेडीयू नेत्री उषा यादव, जदयू नेता विनोद सिंह , प्रदीप सिंह,लक्ष्मण यादव,जितेंद्र सिंह,अजय कुमार, सत्यनारायण सिंह, भारत सिंह, बबन यादव, त्रिभुवन यादव, शंकर सिंह, लक्ष्मण यादव, उमेश यादव, अशोक यादव, वीरेंद्र यादव मुन्ना यादव नीरज यादव लालू यादव, कृष्णा यादव आदि मौजुद थे।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Solar LED Light         #Solar Energy         #JREDA         #Renewable Energy         #Vikas         #Sonari         #Gwala Basti