News: West Jamshedpur


सरयू राय ने जताया शोक


06 November 2026 | जमशेदपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भ्राता निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि निर्भय सिंह का अल्पायु में ही निधन हो गया। अभी उन्हें कई कार्य करने थे, कई जिम्मेदारियां निभानी थी। ईश्वर उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 

गौरतलब है कि निधन की सूचना मिलने के बाद श्री राय अभय सिंह के काशीडीह स्थित आवास पर गए और परिजनों को ढाढस बंधाया।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Abhay Singh #Nirbhay Singh         #Tribute         #Condolences