News: West Jamshedpur


सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार


27 September 2026 |  Jamshedpur

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में सौजन्य भेंट की। श्रवण कुमार यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।  

दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक अनौपचारिक चर्चा हुई। संध्या 6 बजे के करीब श्रवण कुमार बिष्टुपुर आए। सरयू राय ने उनका अभिवादन किया। दोनों नेताओं के बीच पुराने दिनों, बिहार और झारखंड की राजनीति पर अनौपचारिक चर्चा हुई।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Shravan Kumar         #Bihar Minister         #Bihar Politics         #Political Meeting