News: West Jamshedpur


चित्रांकन प्रतियोगिता में सरयू राय ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह


20 September 2026 | Jamshedpur

 रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रविवार को बारीडीह स्थित स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट परिसर में चित्रांकन प्रतियोगिता

 आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। सरयू राय ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अशोक गोयल ने भी बच्चों को अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर आई विशेषज्ञ डॉ. एस.के. मित्रा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। 

रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सोमनाथ बनर्जी के नेतृत्व में रेनू बनर्जी, श्यामा प्रसाद बनर्जी, रवीन्द्र नाथ बनर्जी, रानी बनर्जी और सुजाता लक्ष्मी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। चित्रांकन शिक्षक रोहित ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया। आयोजन में अशोक कुमार की विशेष भूमिका रही।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Art Competition         #Childrens Talent         #Young Artists         #Creative Kids         #Art And Creativity