अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया
29 May 2026 | Jamshedpur
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिविजन के कमर्शियल इंस्पेक्टर अबीर मिश्रा के जमशेदपुर में यात्री रेलगाड़ियों की लेट-लतीफी को दूर करने के लिए पूर्णकालिक पीआरआई (पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर) नियुक्त किया गया है.
इस आशय का आदेश चक्रधरपुर रेल डिविजन के डीआरएम श्री तरुण हुरिया ने आज जारी किया है.
दो दिन पूर्व दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने रेल यात्री संघर्ष समिति को ऐसी नियुक्ति करने का आश्वासन दिया था.
रेल यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक सरयू राय ने इसके लिए जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया है.
Posting of Public Relations Inspector (PRI) at Tatanagar Station and Duties & responsibility.
#Saryu Roy #MLA West Jamshedpur #Abir Mishra #Public Relation Inspector #PRIAppointment #SouthEasternRailway