अवैध बिजली कनेक्शन से करंट लगने के कारण एक मज़दूर की मौत को लेकर सरयू राय का प्रेस वक्तव्य
11 July 2026 | Jamshedpur
जयपाल कॉलनी के बीच से बालीगुमा टंकी तक पीने का पाइपलाइन से जाने के दौरान अवैध बिजली कनेक्शन से करंट लगने के कारण एक मज़दूर की मौत के ज़िम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी ज़रूरी है. इसके लिए ठेकेदार, पेयजल स्वच्छता विभाग का कार्यपालक अभियंता और मानगो नगर निगम के मेयर प्रथमदृष्ट्या ज़िम्मेदार हैं.
मेयर ने दबाव डालकर कार्यपालक अभियंता को रास्ते का तकनीकी अध्ययन किए बग़ैर पाईप बिछाने के लिए मजबूर किया. कार्यपालक अभियंता ने ठेकेदार पर दबाव बनाया और बिजली विभाग से अनुमति लिए बिना अवैँध कनेक्शन खींचने के लिए ठेकेदार को सहमति दिया. मृत मज़दूर के सरकार, ठेकेदार और मानगो नगर निगम से मुआवजा मिले और ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए.
#Saryu Roy #MLA West Jamshedpur #Justice For Worker #Worker Safety #Accountability #Fix Responsibility #Rule Of Law