सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना
16 October 2026 | Jamshedpur
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माताजी रूपी सोरेन का गत 7 अक्टूबर 2026 को रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गई थीं। 8 अक्टूबर को नेमरा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
#Saryu Roy #MLA West Jamshedpur #Hemant Soren #Rupi Soren #Tribute #Condolences #Nemra