ख़बरें: पश्चिमी जमशेदपुर


16 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास हो गया, काम शुरु नहीं हुआ


29 June 2026 | Jamshedpur

सरयू राय ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत नगर विकास विभाग की 3 करोड़ 24 लाख 78 हजार 599 रुपये और मानगो नगर निगम क्षेत्र में 12 करोड़ 99 लाख 19 हजार 117 रूपये की योजनाओं का शिलान्यास हो जाने के बावजूद काम शुरु न होने पर गहरी नाराजगी जताई है। इस प्रकार 16 करोड़ 23 लाख 97 हजार 716 रुपये की योजनाओं का शिलान्यास होने के बावजूद काम का प्रारंभ न होना क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय ही है। 

सरयू राय ने इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है और बताया कि जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत नगर विकास विभाग की 21 योजनाएं जिला योजना समिति के द्वारा स्वीकृत हुई थी। इनकी निविदा निष्पादित होने के उपरांत 14 मार्च, 2026 को इनका शिलान्यास भी हो चुका परन्तु आज तक इन योजनाओं पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इन योजनाओं की कुल लागत 3,24,78,599/- रूपये है।

पत्र में उन्होंने लिका कि इसी तरह मानगो नगर निगम क्षेत्र में 12,99,19,117/- रूपये की 39 योजनाओं का शिलान्यास 29 दिसम्बर, 2025 को हुआ परन्तु इनका भी कार्य आज तक आरंभ नहीं हो पाया है। उपर्युक्त दोनों शिलान्यास कार्यक्रमों में वह भी शामिल थे। दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनहित की जिन योजनाओं के लिए नगर विकास विभाग द्वारा निधि उपलब्ध कराया गया है और जिला योजना समिति में भी ये चयनित हुई हैं और जिनका शिलान्यास भी हो गया है, परन्तु इस पर काम नहीं होने से ये समय-सीमा के भीतर पूरा नहीं हो सकेंगी और आम जनता कठिनाईयों का सामना करती रहेंगी।

श्री राय के अनुसार, वह कई बार मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा चुके हैं परन्तु संवेदक नियुक्त हो जाने के बावजूद ये योजनाएं शुरू नहीं हो पायी हैं। उन्होंने प्रधान सचिव से आग्रह किया है कि वह इस विषय में आवश्यक कार्रवाई करें ताकि इन योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और जनहित की ये योजनाएं शीघ्र पूरी की जा सकें।

मेरे विधानसभा क्षेत्र, जमशेदपुर पश्चिमी में नगर विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने के संबंध में।

नगर विकास विभाग की निम्नलिखित योजनाओं का शिलान्यास दिनांक 29 दिसंबर, 2025 को हुआ है, परंतु कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

नगर विकास विभाग की निम्नलिखित योजनाओं का शिलान्यास दिनांक 14 मार्च, 2025 को हुआ है, परंतु कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Urban Development         #Housing Department         #Infrastructure         #Project Delay