कल से स्वर्णरेखा महोत्सव का आगाज
11 January 2026 | जमशेदपुर
रन फॉर स्वर्णरेखा और कवि सम्मेलन का आयोजन होगा आज
युगांतर भारती, नव चेतना ग्रामीण विकास संस्थान, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और जल जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 14 जनवरी तक स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने बताया कि विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी, सोमवार को रन फॉर स्वर्णरेखा का आयोजन पूर्वाह्न 8 बजे से किया जा रहा है। यह आयोजन चेक पोस्ट से नगड़ी तक आयोजित होगा।
श्री शरण ने बताया कि 12 जनवरी को अपराह्न 2 बजे से नगड़ी में ही कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कवियों में ओंकार कश्यप, चंदन प्रजापति, अंकिता सिन्हा, मेजर संजय, उत्तम लाइकर और उत्कर्ष उत्तम अपनी रचनाएं पढ़ेंगे।
#Saryu Roy #MLA West #MLA West Jamshedpur #Yugantar Bharati #Swarnarekha Mahotsav #Run for Swarnarekha #Poetry Conference #January 12th to 14th 2026 #Nav Chetna Gramin Vikas Sansthan #Nature Foundation #Swarnarekha Area Development Trust #Jal Jagrut Abhiyan